कन्नौद | मंगलवार को सुबह 11 बजे निजी परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल कन्नौद के सोनखेड़ी बूथ और नगर कन्नौद के बूथ अध्यक्ष महामंत्री और बीएलए की महत्वपूर्ण बैठक हुई
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार से पधारे 5 बार के विधायक नीरज सिंह राजपूत थे विशेष अतिथि क्षेत्रीय विधायक पं.आशीष शर्मा थे।

विधायक राजपूत ने कार्यकताओं से परिचय किया साथ ही उन्होंने बताया की भाजपा कार्यकर्ता की पार्टी है भाजपा के कार्यकर्ता अर्जुन समान होता है जो लक्ष्य एक बार ठान लेता है वो करता ही है।

इस दौरान मंडलाध्यक्ष विजय गुर्जर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम जाट जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी कचरू पटेल वीरेंद्र राजावत विनोद खिलेरी महामंत्री अनोखी लाल चौहान राजकुमार वर्मा माया पटेल दीपक अग्रवाल महेश परमार पार्षद राधेश्याम खत्री संजय शर्मा शैलेष सल्लाम दिलीप यादव विशाल भावसार राजेश यादव जनपद सदस्य श्रीजी परमार , रामनिवास भाकर हरिराम करवाडा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
• प्रदीप श्रोत्रिय की रिपोर्ट