नमस्कार... दैनिक आवाज न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है WELCOME TO DAINIK AAWAJ NEWS PORTAL (भारत सरकार डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के तहत ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 93992 65046   विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9399265046,8965950061
spot_img
नमस्कार... दैनिक आवाज न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है WELCOME TO DAINIK AAWAJ NEWS PORTAL (भारत सरकार डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के तहत ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 93992 65046   विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9399265046,8965950061
spot_img

Homeदेवासविधायक प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार से आए विधायक ने पानीगांव में...

विधायक प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार से आए विधायक ने पानीगांव में ली 5 शक्तिकेंद्रो के कार्यकर्ताओं की बैठक

बिहार विधायक नीरजसिंह राजपूत

पानीगांव। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय संगठन के निर्देश पर विधायक प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत खातेगांव विधानसभा के सात दिवसीय प्रवास पर आए बिहार के विधायक नीरजसिंह राजपूत ने पानीगांव के मंडी परिसर में बिजवाड़, पानीगांव, बावड़ीखेड़ा, कलवार एवं डोकाकुई शक्तिकेंद्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक का शुभारंभ भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ विजय गुर्जर, कन्नौद नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम जाट, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत मीणा, मंडल महामंत्री अनोखीलाल चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिराम करवाड़ा, भाजयुमो जिला मंत्री विनोद खिलेरी, सेक्टर प्रभारी घनश्याम पटेल, जनपद सदस्यद्वय रामनिवास भाकर एवं मुकेश गुर्जर, टिंकी बारेला, पवन अकोतिया, सत्यनारायण जोशी, त्रिलोक पटेल, रमेश जमरे आदि मंचासिन थे।

शक्तिकेन्द्रो के बीजेपी कार्यकर्ता

राजपूत एवं अन्य वक्ताओं ने उपस्थित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया तथा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी के लिए प्रणप्राण से जुटने का आह्वान किया। स्वागत भाषण विजय राजोरे ने दिया।कार्यक्रम का संचालन महेंद्र एस जाट ने किया एवं आभार रामेश्वर जाट ने माना। इस दौरान राजेश बैरागी, अरुण बड़ोनिया, धर्मेंद्र जायसवाल, लोकेंद्रसिंह राठौड़, बलराम पटेल, रामोतार पटेल, महेश एल्छा, राजेश लोवंशी, कन्हैया मीणा, चंदनसिंह दांगी, गजानंद पटेल, मनसुखा मरमट, हिम्मतसिंह राठौड़, सुरेश जायसवाल, सतीष जाट, अजय व्यास, लखन बैरागी, सुनील जायसवाल, विक्रम पंवार, ज्ञानसिंह बर्डे, निर्मल नावड़े, पप्पू बाथोले सहित पांचों शक्तिकेंद्रो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

-विकास नंदानिया (प्रधान सम्पादक )

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18
MP Election

मध्यप्रदेश बिधान सभा चुनाव में किस पार्टी की सरकार बनेगी ?

- Advertisment -
न्यूज़ वेबसाइट बनाने क लिए सम्पर्क करे
8383900865 / 6392321095

Most Popular

Recent Comments