नमस्कार... दैनिक आवाज न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है WELCOME TO DAINIK AAWAJ NEWS PORTAL (भारत सरकार डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के तहत ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 93992 65046   विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9399265046,8965950061
spot_img
नमस्कार... दैनिक आवाज न्यूज़ पोर्टल में आपका स्वागत है WELCOME TO DAINIK AAWAJ NEWS PORTAL (भारत सरकार डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के तहत ) खबर भेजने क लिए संपर्क करे - +91 93992 65046   विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9399265046,8965950061
spot_img

Homeदेशदेहदान, अंगदान, नेत्रदान और रक्तदान से संबंधित आलेखो का संकलन कर रहे...

देहदान, अंगदान, नेत्रदान और रक्तदान से संबंधित आलेखो का संकलन कर रहे गोविंद सूचिक

तस्वीर : गोविन्द सूचिक

खिरकिया।मध्यप्रदेश के हरदा जिले की खिरकिया तहसील के निवासी गोविन्द सूचिक मई 2023 में शासकीय सेवा में रहते हुए सेवानिवृत्त हुए।वे संकलन के क्षेत्र में विभिन्न विधाओं में संकलन कर रहे है।इसी संकलन में इनके द्वारा देहदान,रक्तदान, अंगदान,नेत्रदान से संबंधित आलेखो,विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित संकलन को वर्षवार संजोया गया है। इस संकलन में नर्मदापुरम संभाग, इंदौर संभाग के साथ मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिले समाहित है।इसके साथ देश के अन्य राज्यों सहित विदेशों के संकलन भी इसमें शामिल हैं।संकलन में श्रमिक वर्ग से लेकर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी,शिक्षाविद के साथ साहित्यिकार, राजनेता,सामाजिक सेवक एवं अन्य लोग शामिल हैं,जिन्होंने देहदान,रक्तदान,अंगदान और नेत्रदान करके जीवनदान दिया।इनके संकलन के संबंध में जब सुचिक जी से पूछा गया कि इस संकलन के पीछे आपकी मूल भावना क्या है,तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से बताया कि इस भौतिकवादी जगत में मनुष्य अपने लिए जीता है, परंतु मरने के बाद भी गमजउदआ जीवन को खुशहाल बनाकर अजर–अमर हो‌ जाते हैं।इसे चिंरजीव बनाने के उद्देश्य से इस संकलन को संजोया है। साथ ही इसका भंलिभांति प्रकाशन होने पर आमजन मानस अतीत और वर्तमान में ऐसे किए गए पुण्य कार्य को याद कर सके।श्री सूचित ने बताया कि इसी भावना को लेकर जिला हरदा कलेक्टर द्वारा उन्हें संदेश प्रदाय करते हुए इनकी प्रशंसा की और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

उन्होंने बताया कि इस संकलन में देहदान और अंगदान में जो संसाधन जुटाकर किसी असहाय व्यक्ति को जीवन दान मिल जाए, ऐसी भावनाएं निहित है।इस पहल को लेकर राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी का उल्लेख करते हुए श्री सूचित ने बताया,जिन्होंने इंदौर जैसे महानगर में लगभग 26 कारीडोर को अंजाम देकर एक कीर्तिमान बनाया है। इसका पूरा कवरेज इस संकलन में है।तत्कालीन समय में इंदौर जिले में आयुक्त इंदौर संभाग में संजय दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा इन्हें पुरस्कृत भी किया गया है, वे संभवतः आज भोपाल में राज्य प्रशासनिक सेवा के किसी बड़े ओहदे पर पदस्थ हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18
MP Election

मध्यप्रदेश बिधान सभा चुनाव में किस पार्टी की सरकार बनेगी ?

- Advertisment -
न्यूज़ वेबसाइट बनाने क लिए सम्पर्क करे
8383900865 / 6392321095

Most Popular

Recent Comments