HomeE-Paperपानीगांव में श्रावण महोत्सव के अंतर्गत पहले सोमवार भगवान भोलेनाथ निकलेंगे नगर...

पानीगांव में श्रावण महोत्सव के अंतर्गत पहले सोमवार भगवान भोलेनाथ निकलेंगे नगर भ्रमण पर

पानीगांव।बाबा भोलेनाथ सेवा समिति के तत्त्वाधान में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार श्रावण महोत्सव मनाया जायेगा। समिति संयोजक महेंद्र एस जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा भोलेनाथ सेवा समिति के तत्त्वाधान में 2002 से श्रावण महोत्सव मनाया जाता है। श्रावण मास के प्रथम सोमवार स्थानीय श्रीराम मंदिर स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर से बाबा भोलेनाथ सुसज्जित पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार भगवान भोलेनाथ की सवारी 22 वर्षों से निरंतर निकाली जा रही है। इस बार श्रावण मास में 5 सोमवार का योग है, जो कि विद्वानों के अनुसार बहुत ही शुभ योग माना जाता है। अंतिम सवारी 18 अगस्त को बहुत ही धूमधाम से निकाली जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular