HomeE-Paperप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम मन की बात कार्यक्रम सुना, पोलिंग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम मन की बात कार्यक्रम सुना, पोलिंग एजेंटो का हुआ सम्मान, प्रभात झा को दी श्रद्धांजलि

पानीगांवपानीगांव शक्ति केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम मन की बात के प्रसारण का 112वा संस्करण सुना गया। उसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई। पानीगांव शक्ति केंद्र के पोलिंग बूथ अभिकर्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर, दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा सेक्टर प्रभारी घनश्याम पटेल, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरिराम करवाड़ा उपस्थित थे। तत्पश्चात एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र एस जाट ने किया। आभार रामेश्वर जाट ने माना। इस दौरान राजेश बैरागी, मनोहर गवली, सुरेश गुर्जर, सतीष जाट, अजय व्यास, कन्हैया मीणा, संतोष सरोठिया, राहुल जाट, चेतन सोठिया, विजेश धारवाल, पवन गवली, तस्लीम नायता, अनिल बैरागी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular