HomeE-Paperबरसते पानी में भगवान भोलेनाथ निकले नगर भ्रमण पर

बरसते पानी में भगवान भोलेनाथ निकले नगर भ्रमण पर

पानीगांव। श्रावण के दूसरे सोमवार पानीगांव के श्रीराम मंदिर स्थित महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ सुसज्जित पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। बाबा भोलेनाथ सेवा समिति संयोजक महेंद्र एस जाट ने बताया कि बरसते पानी में भोलेबाबा के भक्त ढोल मंजीरे की थाप पर झूमते हुए, “भोले शंभू भोलेनाथ” “हर-हर, बम-बम” के उद्घोष लगाते हुए बाबा भोलेनाथ की पालकी में सम्मिलित हुए। नगर के मुख्यमार्गो से भगवान ने नगर भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने जगह जगह पूजन अर्चन किया। श्रीराम मंदिर में महाआरती के पश्चात महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular