HomeE-Paperउत्साही युवाओं के साथ भगवान भोलेनाथ निकले नगर भ्रमण पर

उत्साही युवाओं के साथ भगवान भोलेनाथ निकले नगर भ्रमण पर

पानीगांव। सावन के तीसरे सोमवार पानीगांव के श्रीराम मंदिर स्थित महादेव मंदिर से भगवान भोलेनाथ पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। यह जानकारी देते हुए बाबा भोलेनाथ सेवा समिति संयोजक महेंद्र एस जाट ने बताया कि ढोल मंजीरों की थाप पर नृत्य करते हुए उत्साही युवा भगवान भोलेनाथ की सवारी में सम्मिलित हुए। प्रति सोमवार की तरह सवारी मार्ग पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। हर-हर, बम-बम, भोले शंभू के उद्घोष लगाते हुए भोलेनाथ की सवारी श्रीराम मंदिर पहुंची जहां महाआरती के पश्चात महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

E-Paper

RELATED ARTICLES

Most Popular