HomeE-Paperराजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कन्नौद तहसील में हुआ अभियान...

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए कन्नौद तहसील में हुआ अभियान प्रारंभ


जिले में 31 अगस्त तक चलाया जायेगा राजस्‍व महा अभियान

प्रदीप श्रोत्रिय /कन्नौद। प्रदेश सहित जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए 31 अगस्त तक राजस्व महाअभियान-2 चलाया जायेगा। देवास जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष अभियान का हुआ शुभारम्‍भ गुरूवार को किया गया।


तहसील कन्नौद में शुभारम्‍भ कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत कन्नौद सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा और जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को राजस्व की विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण किया गया। राजस्व महाअभियान-2 में राजस्व विभाग की सेवाए नामांतरण, बंटवारा, स्वामित्व योजना, पीएम/सीएम किसान योजना, रिकॉर्ड शुद्धिकरण आदि के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण प्रजापति, तहसीलदार श्रीमती अंजली गुप्ता सहित अन्‍य अधिकारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।


राजस्व महाअभियान-2 के दौरान राजस्‍व अधिकारी अपने क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करेंगे। एसडीएम और तहसीलदार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और राजस्व महा अभियान में की जा रही कार्रवाई की मॉनीटरिंग करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालय में समय सीमा पर लंबित प्रकरणों का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान योजना सभी पात्र किसानों को लाभ देना, समग्र का आधार ई-केवाईसी और खसरे की समग्र/ आधार से लिंकिंग एवं फॉर्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वन है।

 राजस्व महा अभियान में आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण दर्ज करने और पूर्व आदेशों के अनुसार खसरों और नक्शे में अमल सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व महा अभियान में नि:शुल्क समग्र ई-केवायसी और समग्र से खसरे की लिंकेज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही स्वामित्व योजना में आबादी भूमि के सर्वेक्षण की कार्रवाई पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular