HomeE-Paperपानीगांव शक्ति केंद्र के आठों बूथों पर सदस्यता अभियान को लेकर बैठक...

पानीगांव शक्ति केंद्र के आठों बूथों पर सदस्यता अभियान को लेकर बैठक संपन्न

पानीगांव। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार पानीगांव के ग्राम पंचायत सभाकक्ष में, 2 सितंबर से प्रारंभ हो रहे सदस्यता अभियान के परिप्रेक्ष्य के बूथ क्रमांक 8 की बूथ समिति की बैठक संपन्न हुई। बूथ अध्यक्ष महेंद्र एस जाट, बूथ महामंत्री महेश एलछा, बूथ समिति सदस्य अरुण बड़ोनिया ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान उपसरपंच प्रतिनिधि अजय व्यास, दीपक बड़ोनिया, नफीस नायता, अशोक नायक, कार्तिक विश्वकर्मा, दुर्गेश दरबार, कपिल बोयनिया, हिमांशु चौहान आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार बूथ क्र. 6 पर अध्यक्ष रामेश्वर जाट, महामंत्री संतोष सरोठिया, राजेश बैरागी, बूथ क्र. 7 पर अध्यक्ष विजय राजोरे, महामंत्री मनोहर गवली, बीएलए सतीष जाट, बूथ क्र. 9 पर अध्यक्ष कमल बागरवाल, महामंत्री विजेश धारवाल, बूथ क्र. 10 पर अध्यक्ष ज्ञानसिंह बर्डे, महामंत्री भूरसिंह कुशवाह, बीएलए ग्रामसिंह बर्डे, मवाड़ा बूथ क्र. 1 अध्यक्ष जयपाल मुजाल्दे, बूथ क्र. 2 अध्यक्ष निर्मल नावड़े, खेरी बूथ क्र. 3 अध्यक्ष नारायणसिंह पुनासिया ने समिति की बैठक लेकर संगठन पर्व सदस्यता अभियान पूर्ण करने का आह्वान किया।

ई-अख़बार

विज्ञापन

RELATED ARTICLES

Most Popular