HomeE-Paperपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया रोड शो, झंडा चौक में...

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया रोड शो, झंडा चौक में सभा को किया संबोधित

पानीगांव। पानीगांव मंडीगेट से विदिशा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रोड शो किया। आतिशबाजी एवं ढोल ढमाकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवराजसिंह चौहान की आगवानी की। जनता द्वारा रास्ते में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। झंडा चौक में सभा को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि पानीगांव में पानी की कमी नहीं रहने दूंगा। लाड़ली बहनों और लाड़ली लक्ष्मियों के द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को लखपति बहना बनाएंगे। विधायक आशीष शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र एस जाट ने संचालन किया। भाजपा किसान मोर्चा मंडल महामंत्री रामेश्वर जाट ने आभार माना।

RELATED ARTICLES

Most Popular