HomeE-Paperवैदिक मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान से चल रहा है एकादश महा...

वैदिक मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान से चल रहा है एकादश महा रूद्र महायज्ञ

कन्नौद। तपोवन भूमि हनुमंत धाम जोड़ नदी पर श्री रंजीत हनुमान रामायण मंडल तथा नगर एवं क्षेत्र के भक्तों के सहयोग से10 फरवरी से एकादश महारुद्र महायज्ञ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ आचार्य पंडित आदर्श गुरुजी के आचार्यत्व में सुबह 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक चल रहा है, इस विशाल और भव्य धार्मिक महोत्सव में प्रतिदिन जन सैलाब उम्र का जा रहा है, हर कोई इस धार्मिक महोत्सव को दर्शन लाभ के साथ ही यादगार बना रहे है। उधर 10 दिन से स्वामी श्री शांति स्वरूपानंद जी महाराज उज्जैन के द्वारा श्री राम कथा पर ज्ञान की गंगा बहाई जा रही है, कथा श्रवण करने के लिए नगर के साथ ही क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा लाभ ले रहे हैं, श्री राम कथा के पांचवें दिन भगवान प्रभु श्री राम का विवाह हुआ, दोनों समय भोजन पर शादी हेतु भंडारा चल रहा है जिसमें प्रतिदिन करीब 4 से 5 हजार भक्त गण प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular