HomeE-Paperछिंदवाड़ा में मनोज पुष्प को हटाकर शीलेंद्र सिंह को बनाया कलेक्टर

छिंदवाड़ा में मनोज पुष्प को हटाकर शीलेंद्र सिंह को बनाया कलेक्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने गुरुवार को एक बार फिर कई IAS-IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। हरदा में हुए ब्लास्ट के बाद जिले को नया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मिला है। आदित्य सिंह को हरदा का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकी अभिनव चौकसे SP बनाए गए हैं। चौकसे अब तक राज्यपाल के परिसहाय का पद संभाल रहे थे। उनके स्थान पर भोपाल पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शशांक को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है। हरदा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद सरकार ने कलेक्टर ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटा दिया था।सामान्य प्रशासन विभाग ने छिंटवाड़ा कलेक्टर भी बदल दिया गया। शीलेंद्र सिंह को मनोज पुष्प की जगह छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है।बता दे सरकार ने 2010 बैच के आईएएस शीलेन्द्र सिंह को छिंदवाड़ा का कलेक्टर बनाया है। इससे पहले शैलेन्द्र सिंह सामाजिक न्याय एंव दिव्यांगजन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular