HomeE-Paperफार्मर फील्ड स्कूल में किसानो ने सीखे फसलों के उत्पादन एवं कृषि...

फार्मर फील्ड स्कूल में किसानो ने सीखे फसलों के उत्पादन एवं कृषि प्रबंधन के गुर

कन्नौद | शुक्रवार को ग्राम बाल्या में खाद्द मिशन आन इंडिवल आयल तिलहन अंतर्गत फार्मर फील्ड स्कूल कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।जिसमें डॉक्टर ए के बढ़ाया डॉक्टर महेंद्र सिंह एवं विकासखंड कन्नौद के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी दिनेश भावसार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुनील बघेल, कुलदीप भवर, दीपक चौहान प्रशिक्षण में भाग लिया गया। जिसमें डॉक्टर ए. के बडाया के द्वारा किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी गई।जिसमें जैविक खेती अनुशंसीत बीज दर एवं फसल चक्र से संबंधित जानकारियां दी गई तथा डॉक्टर महेंद्र सिंह के द्वारा किसानों को समन्वित कीटनाशक प्रबंधन एवं उन्नत बीज किस्मत के विभिन्न फसलों की जानकारी एवं कम लागत में अच्छा मुनाफा कैसे कमाया जाए फसलों का विविधीकरण जलवायु परिवर्तन मिट्टी परीक्षण आदि से संबंधित जानकारी दी गई एवं समन्वित कीट नियंत्रण से संबंधित जानकारियां दी गई जिसमें कृषक श्री पदम गुर्जर गोरेलाल गुर्जर पवन गुर्जर सुदामा एवं ग्राम के सरपंच सुनील बड़वाल एवं 80 उन्नत कृषक उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ लिया गया एवं क्षेत्र का भ्रमण भी किया जिसमे चने में उकटा रोग से ग्रस्त एवं गेहूं की फसल में इल्लियो का प्रभाव देखा गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular